bhaskar Web English
HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

मंडी सदर सुखराम का गणित शुरू

मंडी. मंडी सदर विधान सभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा का शुरू से ही कड़ा मुकाबला होता रहा है। अधिकतर बार यह सीट पंडित सुखराम ने ही जीती है। हालांकि अब वे अपने पुत्र अनिल शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपना चाह रहे हैं।

वर्तमान स्थिति : वर्तमान चुनाव में भी मंडी सदर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर होनी है। पूर्व विधायक ठाकुर कन्हैयालाल के अलावा 17 और लोगों ने भाजपा टिकट के लिए आवेदन कर रखा है। इनमें मुख्य तौर पर रणवीर सिंह, हेमंतराज वैद्य, हेमराज ठाकुर, प्रवीण शर्मा, हरीशचंद्र शर्मा, हेमराज पठानिया, श्यामलाल, डॉ राजेंद्र, वीना राजू , भुवनेश्वरी, विपिन गुलेरिया, विजेंद्र चंदेल, तेजराम शर्मा, परमदेव शास्त्री, कमल कुमार, दिलीप कुमार व गोमा चौहान शामिल हैं।

कांग्रेस से चार दावेदार :

कांग्रेस से सिर्फ चार ने टिकट के लिए आवेदन किया है जिनमें पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल शर्मा, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, चंपा ठाकुर और दुनिचंद शर्मा शामिल हैं।

वर्ष 1986 में कांग्रेस के डीडी ठाकुर ने भाजपा के कन्हैया लाल को हराया। 1990 के चुनाव में भाजपा के कन्हैया लाल ने डीडी ठाकुर को हराया। 1998-99 के चुनाव में सुखराम ने हिविकां के टिकट पर चुनाव लड़ा और बहुमत से जीते। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े डीडी ठाकुर व भाजपा के कन्हैयालाल दोनों को सुखराम से मुंह की खानी पड़ी।

2003 में सुखराम ने हिविकां के झंडेतले चुनाव लड़ा और कांग्रेस के डीडी ठाकुर और भाजपा के कन्हैयालाल को परास्त किया। साफ है कि मंडी सदर सीट पर हिविंका वाली कांग्रेस का ही अधिक जनाधार रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: