Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav कुल्लू.
कबाइली जिला लाहौल-स्पीति में भले ही 14 नवंबर के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी है लेकिन मौसम के बदलते तेवरों के चलते यहां के लोगों को राजनीति से ज्यादा राशन इकट्ठा करने की चिंता है। यह कबाइली जिला बर्फबारी के कारण 15 नवंबर के बाद लगभग छह माह तक शेष विश्व से कट जाता है और लोग अक्टूबर से 15 नवंबर तक सर्दियों का राशन इकट्ठा करने को तरजीह देते है। इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार लाहौल-स्पीति के चुनाव 14 नवंबर को रखे हैं।
चुनाव से जरूरी भोजन: लाहौल निवासी वीरेंद्र का मानना है कि हालांकि चुनावी गतिविधियां चरम सीमा पर है लेकिन इससे अधिक लोग अपने राशन के जुगाड़ में लगे है। अजय ठाकुर ने कहा, मौसम बदलने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में लाहौल वासी जुट जाते हैं इसलिए चुनावी रंगत का असर नहीं है। प्रमोद मानते है कि युवा वर्ग में जहां राजनीति को लेकर उत्साह है वहीं परिवार के बुजुर्ग 6 माह के लिए राशन व मवेशियों के लिए चारा एकत्रित करने में जुटे हैं। सुरेंद्र पाल ने कहा, हम चुनावों में भाग जरूर लेंगे लेकिन पहली प्राथमिकता राशन इकट्ठा करने की है।