HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

आज प्रचार बंद, 14 को वोट

शिमला.प्रदेश की ट्राइबल सीटों भरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के बुधवार 14 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। ट्राइबल एरिया की तीन सीटों पर इस बार भी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है लेकिन बसपा इन दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इन सीटों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 4 निर्दलीय हैं। यहां तीनों सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में मुख्य मुकाबला होगा, जबकि बसपा भी मैदान में है।

भरमौर में सर्वाधिक 5 प्रत्याशी :

भरमौर सीट के लिए सर्वाधिक पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। लाहौल-स्पीति में चार और किन्नौर में तीन प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

ईवीएम के लिए इंजीनियर :

ट्राइबल एरिया के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे है। ठंड में ईवीएम ठीक रहे इसके लिए आयोग ने इंजीनियरों की व्यवस्था की है। किन्नौर के कल्पा, छितकुल, नाको, कौरिक, पूह, लिओ व चारंग और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में माइनस में तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

केलंग में तापमान 1.1 डिग्री, डूंडी में 1.5, काजा व उदयपुर माइनस जीरो से चार डिग्री कम आंका गया है। कम तापमान में ईवीएम की खराबी सुधारने के लिए खास इंतजाम हैं।

298 पोलिंग बूथों पर 1,27,668 वोटर : इन सीटों के लिए 1,27,668 वोटर 298 पोलिंग बूथों पर वोट डालेंगे। इन बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग टीमें जाएंगी। समुद्र तल से 4 हजार से 15 हजार फुट ऊंचाई तक मतदान केंद्र बने हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीषा नंदा ने बताया कि सड़क मार्ग से दूर के पोलिंग बूथों के लिए 11 नवंबर को टीमें रवाना हो गईं। सड़क से लगते बूथों के लिए 12 नवंबर को टीमें जाएंगी।

सीएम की पायलट गाड़ी का चालानरिकांगपिओ : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफिले की तीन गाड़ियों का पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने पर चालान किया। रिकांगपिओ रेस्ट हॉउस में एच-पी-07बी, 0144, सीएम पायलट में चलने वाली सचिवालय की स्कॉर्पियो 07ए-4100 और प्लानेट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की प्राइवेट इनोवा एचपी-14बी-0099 में लाल बत्ती लगी थी। किन्नौर की डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा देवी ने भी इन वाहनों के चालान होने की की पुष्टि की है। उधर, नाको में सीएम सिक्योरिटी में लगे कुछ पुलिस कर्मियों ने तहसीलदार के साथ अभद्रता की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: