HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

मेरे हिमाचल में मिले यूथ को निखरने का मौका

जितना मैं समझ सकी हूं तो हिमाचल की सबसे बड़ी खासियत यहां के लोग हैं। सादगी और ईमानदारी इन लोगों की खूबी है। यहां के लोगों की यही बात प्रदेश के सोशल और पॉलिटिकल सिस्टम में रिफ्लेक्ट होती है। मुश्किल हालात के बाद भी यहां पिछले दो दशक में जो विकास हुआ है, उसके लिए यहां के लोग बधाई के हकदार है।

यंग टैलेंट को घर में ही मिले मौका: हिमाचल का यूथ बहुत ही ईमानदार है और मेहनत से वह कुछ भी हासिल कर सकता है। यह बात हिमाचल के यंगस्टर्स ने बार-बार प्रूव की है। हिमाचल में टूरिज्म सेक्टर से लेकर इंडस्ट्रियल ग्रोथ की बहुत ही ज्यादा पॉसिबिलिटी है। पॉलिसी मेकर्स कुछ ऐसी पॉलिसी बनाएं कि यंग टैलेंट को अपने घर यानी हिमाचल में ही कुछ करने का मौका मिले। ऐसा होने पर हिमाचल को तीन फायदे होंगे एक तो लोगों की इकोनॉमिक ग्रोथ होगी, साथ ही जो आज की सबसे बड़ी प्राब्लम है, टेलेंट का बाहर चले जाना। वह बड़ी ही ासानी से सॉल्व हो जाएगी।

प्रॉपर्ली मैनेज हो टूरिज्म: टूरिज्म सेक्टर को प्रमोट करने के साथ अगर मैं यह कहूं कि हिमाचल बहुत ही खूबसूरत जगह है और इसको इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया जाए तो हिमाचल इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर आ जाएगा। अभी भी विदेशी टूरिस्ट हिमाचल आते हैं लेकिन अगर प्रॉपर्ली और मैनेज तरीके से प्रमोशन होगी तो हिमाचल पूरी दुनिया में टूरिज्म डेस्टिनेशन बन जाएगा। साथ ही हिन्दी फिल्मों के अलावा विदेशी फिल्म मेकर्स भी हिमाचल आएंगे। फिल्मों से होने वाली मार्केटिंग हिमाचल टूरिज्म को स्विट्जरलैंड जैसी फ्री प्रमोशन देगी। मेरे ग्रांडफादर ठाकुर साधूराम खुद पहली असेम्बली में गोपालपुर से एमएलए रहे हैं।

बुरे नहीं हैं नेता

यही ही नहीं, पॉलिटिकली भी लोग बहुत मैच्योर हैं। देश के दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल की पॉलिटिक्स और पॉलिटिशियन आज भी बेदाग हैं। लोगों की बात सुनी जाती है और पॉलिटिशियन भी जनता की आवाज को सुनते हैं। शायद ही देश के किसी दूसरे राज्य में जनता और नेता के बीच इतना नजदीकी रिश्ता हो। अब बात की जाए उम्मीदों की तो लोग एजुकेटेड हैं, लेकिन उन्हें अब एजुकेशन के साथ रोजगार भी देना होगा। प्रॉब्लम है, लेकिन पाॉलिसी ऐसी बनाई जाएं कि किसी का टेलेंट बर्बाद न हो।

(जैसा कंगना ने अधीर रोहाल को बताया)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: