HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

भाजपा ने धूमल को सीएम प्रोजेक्ट किया

शिमला.Dhoomalभाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का फैसला लिया है। इससे पूर्व भाजपा की तरफ से कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव भी भाजपा उत्तराखंड की तर्ज पर ही लड़ेगी। उत्तरखंड चुनाव के दौरान भाजपा ने भावी मुख्यमंत्री का फैसला नहीं किया था।

आज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक के बाद सिंह ने धूमल को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने के पार्टी के फैसले की घोषणा की और यह भी कहा कि कुमार केंद्रीय स्तर पर भाजपा संगठन का कामकाज देखेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: