HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

महिलाओं को देंगे 50 फीसदी आरक्षण: सुषमा

नूरपुर/जसूर/इंदौरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हिमाचल में पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को 33 फीसदी नहीं 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से यह वादा बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर में जनसभा में किया।

कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप :

सुषमा ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश को एक और विघटन की ओर धकेल रही है। विभाजन का दंश झेलने वाले प्रधानमंत्री का देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक जैसा बयान देना दुखद है। इस मौके पर शांता कुमार, किशन कपूर, कृपाल परमार, विपन परमार, हरवंश राणा, सरवीण चौधरी, देशराज, मालविका पठानिया, डा. राजीव भारद्वाज मौजूद थे।

राकेश पर प्रहार :

सुषमा स्वराज ने नूरपुर से भाजपा के बागी राकेश पठानिया पर प्रहार करते हुए कहा कि जिसके हाथ में कमल, वही प्रत्याशी है असल का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मात्र भाजपा के साथ जुड़े लोगों को अपना सहयोग दें।

तीसरे विकल्प का भविष्य नहीं :

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में तीसरे विकल्प का कोई भविष्य नहीं है। दो दलीय प्रणाली पर प्रदेश की राजनीति टिकी हुई है। उन्होंने कहा, सरकार महंगाई हटाने में नाकाम रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: