Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयोग ने वृद्ध और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए 117 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित कर दिया है।
335 उम्मीदवारों का होगा फैसला : राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीषा नंदा ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में राज्य के कुल 44,179,15 वोटर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल सहित 335 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 1,088 मतदान केंद्र संवेदनशील और 620 अति संवेदनशील हैं।