Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav शिमला.
भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल (63) हिमाचल प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वे 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। प्रथम कार्यकाल में ढेरों सड़क परियोजनाएं शुरू करने के कारण वे ‘सड़क वाले मुख्यमंत्री’ के रूप में ख्यात हुए।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले धूमल 1989 और 1991 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। भाजपा ने 2003 के चुनाव में प्रदेश में सत्ता गंवा दी। तब धूमल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। जून 2007 में हमीरपुर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में कामयाब होने से पहले उन्होंने यह दायित्व बखूबी निभाया। धूमल पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट हैं। वे वहां अंग्रेजी के प्रोफेसर भी रहे हैं।