bhaskar Web English
HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

पांचवी बार फिर जीते महेंद्र सिंह, नया रिकॉर्ड

सरकाघाट. धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर ठाकुर महेंद्र सिंह ने पांचवीं बार भी जीत दर्ज करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। महेंद्र सिंह ऐसा करने वाले देश के पहले नता बन गए हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक देश में 4 बार अलग-अलग चुनाव चिह्नें पर जीते हुए प्रत्याशियों के नाम पर दर्ज था।

हर बार अलग पार्टी अलग निशान महेंद्र सिंह 1990 में बतौर आजाद, 1993 में कांग्रेस, 1998 में हिविकां, 2003 में हिलोमो और 2007 के चुनाव में भाजपा के सिंबल तले लगातार चुनाव जीते हैं।

जनता ने फिर दिया साथ:

धर्मपुर में जनता ने पार्टी के बजाय उनके व्यक्तित्व को तरजीह दी है। यहां तक कि वीरभद्र, प्रेमकुमार धूमल, सुखराम, प्रतिभा सिंह जैसे दिग्गज भी उन्हें यहां से अपने प्रत्याशियों के जरिए हराने में नाकाम हो चुके हैं।

28 साल बाद पार्टी को जिताया:

इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर पार्टी को 28 साल बाद यहां से रिकॉर्ड लीड दिलाने का श्रेय भी उन्हीं को मिला है। इससे पहले 6 अप्रैल 1980 से लेकर 2007 तक धर्मपुर में भाजपा के ओमचंद वर्मा, प्रियवत शर्मा, कर्मवीर वर्मा दो-दो बार भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ कर हारे थे।

वर्ष चुनाव चिह्न् पार्टी

1990 सूरज आजाद

1993 हाथ कांग्रेस

1998 टेलीफोन हिविकां

2003 कार हिलोमो

2007 कमल का फूल भाजपा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: