Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav शिमला. 11वीं विधानसभा में कई नए चेहरे होंगे। इनमें से 12 भाजपा के और चार कांग्रेस के हैं। युवाओं की संख्या ज्यादा है। यानी सदन यूथफुल होगा और पूरा जोश दिखाई देगा। दोनों राजनीतिक दलों ने नए चेहरों पर दांव खेला और वे इस पर खरे भी उतरे हैं। बहुजन समाज पार्टी के 1 प्रत्याशी के अलावा 1 निर्दलीय भी सदन में नए हैं।
भाजपा के नए चेहरे:
किन्नौर से तेजवंत नेगी, अर्की से गोबिंद शर्मा, दून से विनोद कुमारी, कसौली से राजीव सहजल, कोटकहलूर से रणधीर शर्मा, गगरेट से बलबीर सिंह, पालमपुर से प्रवीण कुमार, चंबा से बी.के.चौहान, बनीखेत से रेणू चड्डा, कुल्लू से गोबिंद ठाकुर, आनी से किशोरी लाल, गोपालपुर से कर्नल इन्द्र सिंह ठाकुर।
कांग्रेस के नए चेहरे :
कांग्रेस की ओर से इस बार विधानसभा में पहुंचने वाले नए चेहरों में जसवां से मनु शर्मा, गुलेर से नीरज भारती, घुमारवीं से राजेश धर्माणी व रामपुर से नंद लाल के नाम शामिल हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के संजय चौधरी और निर्दलीय हीरा लाल ने भी पहली बार जीत दर्ज की है।