Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
नई दिल्ली: पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने गेंदबाजों को चेताया है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को हल्के से लेना भारी पड़ सकता है। भले ही वे इस समय मीडिया और चयनकर्ताओं के दबाव में है। उनके पास इस स्तर का दमखम बचा है कि वे कभी भी मैच पलट सकते हैं।
कनेरिया ने कहा कि सचिन की भी भले ही उम्र अधिक हो गई है,लेकिन इससे किसी को इंकार नहीं कि वे अभी भी मास्टर बेट्समेन हैं। वे पाक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विरोधी गेंदबाजों के साथ-साथ अपने आलोचकों को भी खामोश करना चाहेंगे।
उल्लेखनीय है कि सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ पर भारत की ट्वंटी20 विश्वकप में जीत के बाद लगातार दबाव बना हुआ है। बोर्ड उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए तत्पर है। राहुल द्रविड़ को टीम से बाहर करना उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
टेस्ट मैचों में पाक आक्रमण के प्रमुख हथियार कनेरिया ने कहा कि उनकी निगाह सचिन के साथ-साथ गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा जैसे युवा बल्लेबाजों पर भी होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बल्लेबाज बेहद प्रतिभाशाली हैं। इनकी बल्लेबाजी का ढंग बेहद सकारात्मक और आक्रामक है। कनेरिया ने आंशक जताई कि पाक तेज गेंदबाजों पर लगाम लगाने के लिए भारत धीमे पिच तैयार कर सकता है।
इस समय भारत दो स्पिनर थ्यौरी अपना रहा है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन-मुरली को को पेश किया तो इंग्लैंड में पीयूष चावला और रोमेश पोवार ने यह दायित्व निभाया था।