Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(पीसीबी) के प्रमुख नसीम अशरफ ने कहा है कि पाक में इमरजेंसी लगने से बदले हालातों से टीम का भारत दौरे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह जारी रहेगा।
अशरफ ने कहा कि देश में इमरजेंसी लगने से भारत-पाक सिरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की ही तरह जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी घरेलू हालातों से बेफिक्र होकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इमरजेंसी घोषित करने के लिए निर्णय से पाक के भारत दौरे पर आंशका के बादल घिर आए थे। पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी प्रेक्टिस छोड़कर होटल लौट गए थे। वहां से वे देश की राजनीतिक हालातों को जायजा ले रहे थे।
भारत और पाक के बीच 5 वन डे इंटरनेशनल और 3 टेस्ट मैचों की सिरीज के इस दौरे की शुरुआत सोमवार को गुवाहाटी में होने वाले पहले वन डे से हो रही है।