HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

पुरानी रंजिश निभाने को तैयार हैं युवा टीमें

dhoniगुवाहाटी: पाकिस्तान में आपातकाल लागू होने के मात्र एक दिन बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सोमवार को परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। युवा कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी व शोएब मलिक के नेतृत्व में प्रतिभा से भरपूर दोनों ही टीमें बेहतर प्रदर्शन के लिए कटिबद्ध है।

पहले वनडे मैच में जीत दर्ज कर मनोवैज्ञानिक लाभ प्राप्त करने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने देश में होने वाली राजनीतिक उठापटक को दिमाग से निकालना होगा। यह सीरीज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक के दबाव सहन करने और उससे निपटने की क्षमता का कड़ा इम्तिहान साबित होगी।

सचिन व सौरव पर रहेगा दबावभारतीय टीम भी अपने सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बिना मैदान में होगी। भारतीय क्रिकेट में वरिष्ठ खिलाड़ियों को चरणबद्ध रूप से बाहर करने की चर्चाओं के चलते सचिन तेंडुलकर व सौरव गांगुली पर भी दबाव रहेगा। मेजबान टीम इन दोनों खिलाड़ियों की ओपनिंग साझेदारी पर काफी हद तक निर्भर है।

सहवाग भी है बेताब : वीरेन्द्र सहवाग भी अपना पुराना जलवा दिखाने को बेताब हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने कौन आएगा यह राज अब भी बरकरार है, जिसे जानने के लिए क्रिकेट सर्कल के अधिकांश लोग उत्सुक हैं। पिछले पाकिस्तान दौरे पर विशाखापत्तनम में शतक ठोंकने वाले धोनी से सभी को एक और आतिशी पारी की उम्मीद है। मेहमान टीम के पास शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूसुफ व मिस्बाह उल हक किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तबाह करने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही सलमान बट्ट व यूनुस खान पाकिस्तान टीम के मुख्य आकर्षण होंगे।

दोनों टीमें इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएंगी :भारत - महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, वीरेन्द्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आरपी सिंह, शांताकुमारन श्रीसंथ, हरभजन सिंह एवं मुरली कार्तिक।

पाकिस्तान - शोएब मलिक (कप्तान), यूनुस खान, सलमान बट्ट, इमरान नजीर, यासिर हमीद, मोहम्मद यूसुफ, शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, फवाद आलम, कामरान अकमल, शोएब अख्तर, उमर गुल, सोहेल तनवीर, अब्दुल रहमान एवं राव इफ्तिखार अंजुम।

मैं सचिन-सौरव से नहीं डरता : तनवीरसचिन तेंडुलकर व सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति से अप्रभावित पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने कहा है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण मेजबान टीम को पस्त करने के लिए काफी है।

तनवीर ने कहा कि मैं सचिन व सौरव जैसे बड़े नामों से नहीं डरता और उनकी उपस्थिति का मेरे प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गुवाहाटी में सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रहा है बोर्डभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज गुवाहाटी में भारत व पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है। बोर्ड सचिव निरंजन शाह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा राज्य सरकार को सौंपा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: