Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
गुवाहाटी. भारत और पाकिस्तान के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 240 रन रन बनाने की चुनौती पेश की है।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट खोकर 239 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद युसुफ ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए। मोहम्मद युसुफअंत तक आउट नहीं हुए। सलमान बट्ट ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और तेजी से 50 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सचिन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट लिए।
पेश है मैच के खास क्षणों की एक झलक:
अब्दुर रहमान आउट
मैच की अंतिम गेंद पर रन लेने की कोशिश में अब्दुर रहमान रन आउट। जहीर की गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में युसुफ चूके। गेंद सीधी धोनी के हाथों में। दोनों बल्लेबाज रन चुराने की कोशिश में दौड़ पड़े। धोनी ने गिल्लियां बिखेर दी। अब्दुर रहमान क्रीज से काफी बाहर थे। रहमान बगैर खाता खोले आउट।
मिसबाह आउट, छठा विकेट गिरा
अंतिम ओवर में 233 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा। जहीर की गेंद पर हरभजन ने मिसबाह-उल-हक का कैच लपका।
200 रन पूरे
46 वें ओवर में पाकिस्तान ने 200 रन पूरे किए। 46 ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए। मोहम्मद युसुफ 60 और मिसबाह-उल-हक 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
शोएब मलिक को आउट
41 वें ओवर में सचिन तेंडुलकर ने शोएब मलिक को आउट कर दिया। पाकिस्तान ने 165 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खोया। सचिन की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे गंभीर के हाथों लपके गए। शोएब ने मात्र दो रन बनाए।
शाहिद अफरीदी आउट
39 वें ओवर में 164 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा। सचिन तेंडुलकर की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में शाहिद अफरीदी चूके। विकेटकीपर धोनी ने स्टंप आउट किया।
35 ओवर35 ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए। मोहम्मद युसुफ 23 और शाहिद अफरीदी 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
युनूस खान आउट
30 वें ओवर में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। युनूस खान 60 गेंदों पर 25 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर इरफान पठान के हाथों कैच आउट हुए। यूनुस खान ने भज्जी की गेंद पर छक्का लगाने का प्रयास किया लेकिन सीमा रेखा पर इरफान पठान ने कैच लपकने में कोई चूक नहीं की। 30 ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 105 रन बनाए लिए।
25 ओवर
25 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे। युनूस खान 16 और मोहम्मद युसुफ 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
सलमान बट्ट आउट
सलमान बट्ट के रूप में पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। वे अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए। हरभजन की गेंद पर रन लेने की कोशिश में आगे निकले। युवराज ने बढ़िया थ्रो किया सीधे धोनी के हाथों में गेंद। धोनी ने गिल्लियां उड़ाने में कोई देरी नहीं की। 69 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की दूसरा विकेट गिरा। बट्ट ने 57 गेंदों में 8 चौके की मदद से 50 रन बनाए।
20 ओवर
20 ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 76 रन बना लिए। मोहम्मद युसुफ तीन रन और युनूस खान सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
15 ओवर
15 ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए। सलमान बट्ट शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन के स्कोर के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं वहंी युनूस खान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अकमल आउट
11 वें ओवर में इरफान पठान ने कामरान अकमल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अकमल और सलमान बट्ट एक अच्छी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे। अकमल 12 रन बनाकर आउट हुए। अकमल की जगह युनूस खान बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे सुपर एट मुकाबले के पहले पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
नौ ओवर
पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल और सलमान बट्ट ने पारी की अच्छी शुरुआत की पाकिस्तान ने नौ ओवर की समाथ्प्ति पर बगैर विकेट खोए 42 रन बना लिए थे। कामरान अकमल 11 रन और सलमान बट्ट 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
पांच ओवर
पांच ओवरों की समाप्ति पर पाकिस्तान ने बगैर विकेट खोए 22 रन बना लिए थे। कमरान अकमल और सलमान बट्ट ़0-10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग की जगह गौतम गंभीर को जगह दी गई है। इसके साथ ही भारत ने इस मैच में दो स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक और हरभजन सिंह को उतारा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।भारत
महेद्र सिंह धोनी , सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह, मुरली कार्तिक, जहीर खान, और आरपी सिंह।
पाकिस्तान
शोएब मलिक , सलमान बट, कामरान अकमल, यूनुस खान, मोहम्मद यूसुफ, शाहिद अफरीदी, मिसबाह उल हक, शोएब अख्तर, इफ्तिखार अंजुम, उमर गुल और अब्दुर रहमान।