HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

मोहाली वीरू के लिए अंतिम मौका

virendra sehwagगुवाहाटी: पाकिस्तान के खिलाफ पांच वन डे सिरीज के पहले मैच में अतिम एकादश की घोषणा होने से पहले सबकी नजरें वीरेंद्र सहवाग पर लगीं थी, लेकिन आज उनकी जगह गौतम गंभीर को तरजीह दी गई।

भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज का खराब फार्म के बाद भी भारतीय टीम में आना चर्चा का विषय है। सहवाग के लिए द्रविड़ को बाहर रखने के निर्णय के लिए चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना हुई है।

मैच पूर्व टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत ने उनकी वापसी को संशय में डालते हुए कहा था कि इसमें कोई शक नहीं की वीरू एक महान बल्लेबाज हैं। वह टीम की अमूल्य निधि हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ने अभी तक टीम में उनकी भूमिका तय नहीं की है। हालांकि उन्हें खेलने का मौका निश्चित तौर पर मिलना चाहिए।

कुल मिलाकर वीरू को अपनी उपयोगिता साबित करने का मोहाली में अंतिम मौका होगा। उन्हें केवल दो मैचों के लिए ही चुना गया है। यहां असफल रहने पर उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं । उनसे पहले विनोद कांबली भी अपने कैरियर की शुरुआत जोरदार ढंग से करने के बाद अचानक बाहर कर दिए गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: