HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

पाक पत्रकारों को नहीं मिला वीजा

dhoniनई दिल्ली: पाकिस्तान के पत्रकार वीजा न मिलने के कारण गुवाहाटी में सोमवार को खेला गया पहला वन डे इंटरनेशनल कवर करने से वंचित रह गए। इस सिरीज के लिए बीसीसीआई ने 46 पत्रकारों अधिमान्य किया था, लेकिन इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चयोग ने एक को भी वीजा जारी नहीं किया।

इन सभी पत्रकारों ने पीसीबी के मार्फत वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक के भी वीजा उच्चयोग ने वापस नहीं किए। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने सूचित किया है कि मंगलवार तक सभी पत्रकारों को वीजा जारी कर दिए जाएंगे। वे सभी मोहाली में खेले जाने वाले दूसरे मैच तक भारत पहुंच सकेंगे।

dhoniउन्होंने बताया कि अब तक कोई भी पत्रकार बोर्ड के पास अपनी मान्यता प्रमाणपत्र लेने नहीं आया है। इन 46 पत्रकारों में से 32 प्रिंट,9 इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हैं, जबकि 3 कैमरा मैन और 2 फोटोग्राफर हैं।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार टेस्ट सिरीज तक और और भारतीय पत्रकारों के यहां आने की संभावना है। 18 नवंबर को वन डे सिरीज खत्म होने के बाद 22 नवंबर से टेस्ट सिरीज प्रारंभ हो रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: