Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
नई दिल्ली: बार-बार अनुशासन तोड़कर अपनी टीम और पीसीबी की पेशानी में बल डालने वाले विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के मिजाज में कोई फर्क नहीं पड़ा है। वे दिल्ली में वे एक लड़की के साथ एक डिस्कोथैक से निकलते देखे गए।
एक अंग्रजी दैनिक के अनुसार अपनी तड़क भड़क वाली जीवनशैली के मशहूर शोएब शनिवार को ला मेरिडियन के डिस्कोथैक में देखे गए। वे वहां अपने एक दोस्त के साथ थे। उनके साथ एक अंजान लड़की भी देखी गई। समाचार के अनुसार पूरी तरह से पार्टी के मूड में नजर आ रहे शोएब ने डांस करने का मौका भी नहीं गंवाया।
यहां से शोएब राजधानी के दूसरे फाइव स्टॉर हॉटल के डिस्कोथैक में पहुंचे। वहां पाक टीम के दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद थे। वहां पर कई पत्रकार मौजूद थे, लेकिन किसी को भी कैमरा लेकर वहां जाने की इजाजत नहीं थी। कुछ देर यहां रुकने के बाद शोएब को खतरे का अंदेशा हुआ और वे वहां से खिसक लिए। इसके बाद वे ग्रेटर कैलाश 2 में देखे गए। वहां वे अपने दोस्तों के साथ आनंद उठाने के मूड में थे। रंग में भंग तब पड़ा जब कुछ प्रेस फोटोग्राफर वहां पहुंचकर फ्लश चमकाने लगे।
यहां से एक अन्य डिस्को में कुछ समय बिताने के बाद शोएब अपनी होटल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर अपने कमरे के लिए एलिवेटर से जाते समय आखिरकार एक कैमरामैन ने उनकी तस्वीर उतार ली। इससे पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बॉडीगार्ड के पीछे छुपकर चेहरा छुपाने का प्रयास किया। उस समय उनके साथ वह लड़की भी थी।