Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
लाहौर: पत्रकारों के बाद अब पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को मोहाली में गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरा वन डे इंटरनेशनल के लिए भारत आने का वीजा नहीं मिला। इससे पहले 46 पाक पत्रकारों को भी इस्लामाबाद स्थिति भारतीय उच्चयोग ने वीजा जारी नहीं किया था। इसके कारण वे गुवाहाटी में खेले गए पहले वन डे को कवर करने से व¨चत रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक सरकार के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद दूसरा वन डे देखने मोहाली आने वाले थे, लेकिन उन्हें भारतीय उच्चयोग की ओर से सूचित किया गया है कि उन्हें इच्छित वीजा जारी नहीं किया जा सकता। राशिद ने कहा कि वे बुधवार को भारत जाने वाले थे, लेकिन वीजा न मिलने से उन्हें निराशा हुई है। उन्हें भारतीय उच्चयोग से इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है।
उन्होंने कहा उन्हें बीसीसीआई की ओर से मैच के लिए आमंत्रण भेजा गया था। इसके बाद भी उन्हें वीजा नहीं दिया गया। पाक मंत्री ने कहा कि उन्हें पाक सरकार ने इस यात्रा के लिए आधिकारिक स्वीकृति दी थी। इसके बाद भी वीजा ने मिलने से भारतीय उच्चयोग की ओर से आधिकारिक विरोध दर्ज कराया गया है।