HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

भारत की चाहत जीत से बढ़त

dhoniकानपुर: मोहाली में पाकिस्तान के हाथों दूसरा वनडे क्रिकेट मैच गंवाने के बाद पांच मैचों की सीरीज का रविवार को होने वाले तीसरे मैच में भारत के सामने जीत हासिल कर बढ़त बनाने की कठिन चुनौती है। मोहाली में गुरुवार को गुवाहाटी की जीत को बरकरार न रख पाने के पीछे भारतीय गेंदबाजों की कमजोरी सामने आई थी। मोहाली में 321 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम मैच नहीं बचा सकी थी। वहां चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर मैदान में उतरने की रणनीति कारगर साबित नहीं हो सकी।

सहवाग को बैठना पड़ सकता है बाहर

तीसरे वनडे में स्पिनर मुरली कार्तिक को अंतिम 11 में खिलाया जा सकता है और मोहाली में 25 रन ही बना सके वीरेंद्र सहवाग को बाहर बैठना पड़ सकता है। मोहाली में उन्हें कार्तिक के स्थान पर खिलाया गया था। दूसरे स्पिनर हरभजन सिंह फॉर्म में हैं। हरभजन और कार्तिक ने गुवाहाटी में अच्छी गेंदबाजी की थी। तेज गेंदबाजों में जहीर खान का प्रदर्शन (10-0-70-0) निराशाजनक रहा था।

युवा गेंदबाज आरपी सिंह ने तो छह वाइड और एक नो बॉल भी फेंकी थी। वास्तव में उन्होंने 11.1 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसका खमियाजा टीम को भुगतना पड़ा था। उनकी अपेक्षा सौरव गांगुली ने बेहतर गेंदबाजी (9-0-55-0) की थी। कमजोर गेंदबाजी के कारण ही मेहमान बल्लेबाज यूनुस खान ने शतकीय पारी खेली, जिससे पाकिस्तान को विशाल लक्ष्य (322) को हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

भारत की बल्लेबाजी मजबूत

भारत की बल्लेबाजी नि:संदेह मजबूत है। रिकॉर्ड 15वीं बार नर्वस नाइंटी के शिकार होने के बावजूद सचिन तेंडुलकर ने 99 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। सौरव गांगुली, गौतम गंभीर भी अच्छे फॉर्म में हैं। मध्यक्रम में युवराज से अभी भी विरोधी टीम के गेंदबाज खौफ खा रहे हैं।

पिच बल्लेबाजों के अनुकूल ग्रीन पार्क की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। गेंदबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने कहा कि रविवार को यहां दर्शकों को अब तक का सर्वाधिक स्कोर देखने को मिल सकता है। यहां सर्वाधिक स्कोर (259 रन)भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध बनाए थे, जिसमें चेतन शर्मा ने शतक लगाया था लेकिन रविवार को यहां 300 तक का स्कोर बन सकता है।

टीमें इनमें से चुनी जाएंगीभारत -महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मुरली कार्तिक, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, एस श्रीसंथ, जहीर खान, आरपी सिंह, प्रवीण कुमार एवं रोहित शर्मा।

पाक- शोएब मलिक (कप्तान), यूनुस खान, मो. यूसुफ, शाहिद अफरीदी, मिसबाह उल हक, शोएब अख्तर, राव इफ्तिखार, कामरान अकमल, इमरान फरहत, सलमान बट्ट, उमर गुल, अब्दुर रहमान, फवाद आलम, इमरान नजीर, सोहेल तनवीर एवं यासिर हमीद।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: