bhaskar Web English
 
HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

भारत 46 रन से जीता

yuvrajकानपुर: भारत ने पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान को 46 रन से हराकर सिरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को जीत के लिए निर्धारित 50 ओवरों में 295 रन बनाने थे, लेकिन सलामी बल्लेबाज सलमान बट के शानदार 129 रनों के बाद भी पूरी टीम 47.2 ओवरों में 248 रन पर ही ढेर हो गई। युवराज को उनके हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मोहाली में 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक करने वाली पाक टीम ने इस बार विकेट कीपर अकमल की जगह शाहिद आफरीदी को सलमान के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा गया। कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद आफरीदी(12) इरफान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद आरपी ने मोहाली के हीरो यूनिस खान(21) को बोल्ड कर भारतीय खेमें में आशा का संचार कर दिया। हालांकि दूसरे छोर में सलमान बट(129) अविचलित होकर खेलते रहे। दूसरे छोर में उनका साथ निभाने के लिए मिसबाह के अतिरिक्त कोई नहीं टिक सका। मो. यूसुफ(16) और कप्तान शोएब मलिक(12) जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद मिसबाह (38) ने सलमान के साथ 80 रन जोड़कर पाक को जीत की राह में ला खड़ा किया, लेकिन मिसबाह के मुरली की गंेद पर बोल्ड होते ही पाक प्रतिरोध समाप्त हो गया। पाक ने अपने अंतिम 6 विकेट 33 गेंदों पर 34 रन बनाकर ही गिर गए। आरपी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। लेकिन निर्णायक गेंदबाजी हरभजन की रही। उन्हें डेडली ओवर में 10 ओवरों में 32 रन देकर सलमान का अहम विकेट लिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर हुई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सचिन(29) और गांगुली(39) ने पहले विकेट के लिए 68 रन की भागीदारी कर अच्छी शुरुआत की। लेकिन पाक के सोहेल तनवीर ने इसके बाद दोनों को पवेलियन भेजकर भारतीय पारी में हाल्ट लगा दिया। उनके साथ स्पिनर रहमान के खिलाफ भी रन बनाना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो गया। इसके बाद युवराज(77) और धोनी ने (49) ने सतर्कता से खेलते हुए भारत को मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर किया। अंत में राबिन उथप्पा(19) और इरफान(17) ने कुछ बड़े शॉट लगाकर भारत का स्कोर निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 294 रन तक पहुंचा दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: