HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

आफरीदी ने गंभीर से माफी मांगी

afridiकराची: पाकिस्तान के धमाकेदार ऑलराउंडर शाहिद ऑफरीदी ने कानपुर में तीसरे वन डे इंटरनेशनल के दौरान भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प में अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांगी है।

उन्होंने कहा कि वह विवाद मेरी गलती के कारण हुआ। मैने गंभीर से माफी मांग ली है। इसलिए अब यह मामला खत्म समझा जाना चाहिए। दोनों टीमों के बीच रिश्ते अब भी पहले जैसे मधुर रहेंगे।

पाक अखबार से बातचीत में आफरीदी ने कहा कि कानपुर में उनकी टीम की हताशा के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई। भारतीय बल्लेबाज लगातार हावी होते जा रहे थे। गेंदबाज उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे थे। उसी बीच उनसे यह हुआ और विवाद बहुत बढ़ गया। अब वे अपनी उस गलती के लिए माफी मांगते हैं। आफरीदी ने कहा कि वे अपना क्रिकेट पूरी गहराईयों के साथ खेलते हैं। कानपुर में अच्छी गेंदबाजी न कर पाने के कारण वे हताश थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: