Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
कराची: पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने मंगलवार को कहा है कि घायल होने के बाद भी विकेटकीपर कमरान अकमल पांच वन डे इंटरनेशनल मैचों की सिरीज के शेष दो मैचों से बाहर नहीं हुए हैं।
पाक टीम मैनेजर तलत अली ने कहा कि पांच वन डे इंटरनेशनल सिरीज के चौंथे वन डे इंटरनेशनल ग्वालियर मैच से पहले अकमल को चोट से उबरने के लिए समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को अकमल ने थोड़ी देर नेट प्रैक्टिस की थी। इसके साथ ही उनकी चोट का इलाज भी जारी है। इसके चलते अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वे ये मैच नहीं खेल पाएंगे।