HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

हरभजन, मुरली की टेस्ट टीम में वापसी

harbhajanमुंबई: स्पिनर हरभजन सिंह और मुरली कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सिरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर ली है, जबकि ऑलराउंडर इरफान पठान और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग वापसी करने में नाकाम रहे हैं।

हरभजन सिंह ने आखिरी टेस्ट मैच किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 जून 2006 में खेला था, जबकि मुरली कार्तिक तो 3 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 20-24 नवंबर 2004 को कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

बाकी खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर 21 साल बाद टेस्ट सिरीज जीतने वाली टीम में शामिल रहे खिलाड़ी हैं। वन डे में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में कुंबले का डिप्टी बनाया गया है।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई टीम:

दिनेश कार्तिक वसीम जाफर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्रसिंह धोनी(विकेट कीपर, उप कप्तान), अनिल कुंबले (कप्तान), हरभजन सिंह, जहीर खान, श्रीसंथ, युवराज सिंह, आरपी सिंह, मुरली कार्तिक।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: