HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

वन डे सिरीज के लिए तैयार नहीं थे शोएब

ग्वालियर:shoaibपाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि वे भारत के खिलाफ वन डे सिरीज के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें इससे पहले कुछ प्रैक्टिस मैच खेलने चाहिए थे। शोएब का पहले तीन मैचों में प्रदर्शन अच्छा ही रहा है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद भी उनकी गेंदों में वह गति नहीं देखी गई जो विपक्षी बल्लेबाजों में दहशत भर देती है। वसीम अकरम जैसे कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी उनकी मैच फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं।

शोएब ने 13 मैचों का प्रतिबंध झेलने के बाद इस सिरीज से ठीक पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। भारत के खिलाफ चौंथे वन डे इंटरनेशनल के लिए यहां पहुंचे शोएब ने कहा कि वे इस सिरीज के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। उन्हें इससे पहले तीन या चार मैच खेलकर स्वयं को तैयार करना चाहिए था। इसके साथ ही बॉडी फिटनेस के लिए उन्हें जिम में कुछ और समय बिताने की दरकार थी।

गेंदों की गति कम होने पर शोएब ने कहा कि अब वे गति से ज्यादा सटिकता पर ध्यान दे रहे हैं। बाल दिवस के अवसर पर यहां के सिंधिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि तेज गंेदबाजी करना हमेशा ही आनंददायक रहा है। अभी भी वे तेज गेंदें ही फेंक रहे हैं, परंतु अब वे थोड़े संजिदा होकर ओवर में डॉट गेंद भी डाल रहे हैं।

तेज गेंदों पर प्रहार से झुंझलाहट आती है: शोएब ने कहा कि तेज गेंदें डालने के बाद भी अगर बल्लेबाज उसमें प्रहार करता है तो उससे उन्हें निराशा होती है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग जब उनकी गेंदों को स्लिप से चार रन के लिए निकाल देते हैं तो उन्हें हताशा होती है।

सचिन अभी भी सबसे खतरनाक: शोएब ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंडुलकर अभी भी सबसे खतरनाक हैं। बकौल शोएब वे भारत के सबसे महान बल्लेबाज हैं। हालांकि वे एडम गिलक्रिस्ट और ब्रायन लारा उनके पसंदीदा बल्लेबाज हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: