Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007 ग्वालियर:
भारत ने पाकिस्तान को पांच वन डे सिरीज के चौंथे मैच में 6 विकेट से हराकर सिरीज जीत ली है। मेजबान को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य मिला था जो नर्वस नांइटी ट्रेजडी के शिकार सचिन तेंडुलकर के शानदार 97 रनों की मदद से 4 विकेट खोकर 46.3 ओवरों में ही बना लिया।
युवराज 53 और धोनी 45 रन बनाकर अविजित रहे। इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गांगुली(5) और गंभीर(3) जल्दी ही आउट हो गए। लेकिन सचिन और टीम में वापसी की कोशिश में लगे वीरेंद्र सहवाग ने 3 विकेट के लिए 107 रन की भागीदारी करके टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। दोनों खिलाड़ी 10 गेंदों के अंतराल पर चलते बने। सचिन इस साल में छठी और कैरियर में 16 वीं बार नर्वस नाइंटी का शिकार बने। वे शतक से 3 रन दूर रह गए। इसके बाद धोनी और युवराज ने 5 वें विकेट के लिए सिरीज में तीसरी शतकीय साझेदारी बनाकर भारत का मंजील तक पहुंचाया। सचिन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले मोहम्मद यूसुफ के अविजित 99 रनों की मदद से पाकिस्तान ने भारत को सिरीज जीतने के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम का पहला विकेट सलमान बट के रूप में 0 पर ही गिर गया। इसके बाद ओपन करने आए शोएब मलिक(31) और यूनिस खान(68) ने दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाल लिया। हालांकि यूनिस को अपनी पारी मंे भारतीय विकेट कीपर कप्तान ने आउट करने के कई मौके गंवाए। मलिक को बोल्ड कर जहीर ने अपने कैरियर का 200 वां विकेट लिया। बीच के ओवरों में भारत के अनियमित गेंदबाजों ने यूनिस खान और शाहिद आफरीदी(1) के विकेट निकालकर पाक पारी को करारा झटका दिया।
आफरीदी गांगुली का 100 शिकार बने। अब वे सचिन तेंडुलकर और सनथ जयसूर्या के बाद वन डे में 10,000 रन और 100 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। यूसुफ ने मिसबाह(40) के साथ पांचवे विकेट के लिए 94 रनों की भागीदारी कर पाकिस्तान को मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। यूसुफ पारी की दो गेंद शेष रहते 91 पर थे। उन्होंने आरपी द्वारा भेजे जा रहे इस ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा करने की संभावना जगाई, लेकिन संभले आरपी ने अपनी अंतिम गेंद पर 2 रन ही दिए और यूसुफ 99 रन ही अविजित रहे। जहीर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ जारी पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज के चौंथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारत ने आज के मैच में मुरली कार्तिक की जगह वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया है, जबकि पाकिस्तान ने स्पिनर रहमान की जगह तेज गेंदबाज राव इफ्तिखार को शािमल किया है। काफी आलोचनाओं के बाद पाक कप्तान शोएब मलिक ने खुद ही सलमान बट के साथ पारी की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। ।