Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
ग्वालियर: पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ही जमीन में 24 साल बाद वन डे सिरीज जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि गुरुवार को चौंथे वन डे में टॉस जीतकर पहले पाक कप्तान शोएब मलिक के पहले बल्लेबाजी के निर्णय से वे हैरान रह गए थे।
धोनी ने कहा कि मलिक के इस निर्णय से वे हैरान रह गए। उन्होंने मैच से एक दिन पहले विकेट देखा था। वे टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण ही करना पसंद करते।
धोनी ने टीम की सिरीज जीत का पूरा श्रेय टीम को दिया। हालांकि उन्होंने माना कि अभी कई क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि सामुहिक प्रयासों से ही टीम को यह जीत हासिल हुई है। अब तक भारत सिरीज मंे एक ही मैच हारा है। जब गेंदबाज लड़खड़ाते हैं तो बल्लेबाज संभाल लेते हैं, तो गेंदबाज बल्लेबाजों की कमियांे का ढक रहे हैं। किसी भी टीम को इसी की आवश्यकता होती है। टीम को अभी भी कई क्षेत्रों में सुधार करना है। इसमें क्षेत्ररक्षण और निर्णायक क्षणों में गेंदबाजी प्रमुख हैं।
पाकिस्तान लगातार निर्णायक क्षणों में बेहतर गेंदबाजी कर रहा है, जबकि उनकी टीम ऐसा नहीं कर पा रही है। हालांकि ओस के कारण किसी भी तेज गेंदबाज के लिए यह मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि स्पिन गेंदबाजों ने भी निराश नहीं किया, बल्कि पाक बल्लेबाज स्पिन आक्रमण को दुनिया के किसी अन्य देश के बल्लेबाजों की तुलना में अधिक बेहतर खेलते हैं।