Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
मुंबई: पांचवे वन डे इंटरनेशनल के दौरान अंपायर के निर्णय के प्रति असम्मान दर्शाने वाले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह पर मैच फीस की 20 प्रतिशत राशि का जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के अनुसार उन्होंने क्रिकेट अचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
युवी निर्णायक अवसर पर अंपायर सुरेश शास्त्री द्वारा 50 के निजी स्कोर पर पाक गेंदबाज उमर गुल की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करार दिए गए थे। क्रिज छोड़ने के बजाय युवी ने अंपायर को यह बताने का प्रयास किया कि गेंद बल्ले से नहीं, बल्कि उनके कंधे से लगकर गई है। हालांकि बाद में टीवी रिप्ले से भी साफ हो गया था कि युवी आउट नहीं थे। यह निर्णय मैच के लिहाज से काफी निर्णायक साबित हुआ। युवी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सिरीज चुना गया और भारत ने यह सिरीज 3-2 से जीती।