Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
दुबई: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज 3-2 से जीतकर आईसीसी रैंकिंग में अब चौंथा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि सिरीज हारकर पाक टीम अब छठे स्थान पर फिसल गई है।
धोनी की टीम अब रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड से सिर्फ 4 अंक पीछे है। अगर 25 नवंबर से प्रारंभ हो रही तीन वन डे इंटरनेशनल की सिरीज में दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड को 3-0 से मात देने में कामयाब रहा तो भारत कीवी टीम को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। इस सिरीज से पहले पाकिस्तान चौंथे और भारत पांचवे स्थान पर थे।
ऑस्ट्रेलिया अभी भी इस रैंकिंग में नंबर वन है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।