Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) और चयनकर्ताओं के बीच चल रहे कॉलम लिखने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को मुख्य चयनकर्ता समेत सभी चयनकर्ताओं ने पद छोड़ने की धमकी दी है। इससे पहले बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं को कॉलम लिखने पर लगी रोक की याद दिलाई थी।
बीसीसीआई प्रमुख निरंजन शाह ने चयनकर्ताओंे को रिमाइंडर भेजे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां यह सच है कि चयनकर्ताओं को कॉलम न लिखने के लिए नोटिस भेजा गया है। इससे पहले बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर को नोटिस भेजकर पूछा था कि कॉलम लिखने पर प्रतिबंध होने के बाद भी उन्होंने एक मराठी अखबार में कालम क्यों लिखा। यह अखबार खुद बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार का है।
शाह ने यह पूछे जाने पर कि क्या वेंगसरकर ने बोर्ड के नोटिस का जवाब दिया, कहा कि यह थोड़े समय बाद देखने को मिलेगा। एक पूर्व चयनकर्ता ने बताया कि बोर्ड की नियमावली में साफ है कि चयनकर्ता कॉलम नहीं लिख सकते। इसके बाद भी वेंगी कैसे कॉलम लिखते रहे यह आश्चर्य का विषय है।