Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007 नई दिल्ली.
भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
आज मैच के पाचवें दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारत को जीत के लिए 32 रन और बनाने थे । भारत ने कल के स्कोर 171 से आगे खेलते हुए आज सौरव गांगुली (48) का विकेट खोने के बाद सचिन 56 * और लक्ष्मण के 6 रन के सहयोग से पाकिस्तान को हराने में सफलता प्राप्त कर ली है।
मैन ऑफ द मैच अनिल कुंबले
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। उन्होंने इस मैच में कुल 7 पाकिस्तानी बल्लेबाजों का आउट करने के साथ ही पहली पारी में महत्वपूर्ण 24 रनों का योगदान भी किया था।
भारतीय कप्तान ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों ही पारियों मे पाक टीम को 250 रन के अंदर आउट करना टीम के लिए फायदेमंद रहा वहीं लक्ष्मण और धोनी, द्रविड़ और जाफर एवं सचिन और गांगुली के बीच हुई साझेदारी टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। कुंबले ने स्वयं के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे अपने प्रदर्शन से बेहद खुश है।
पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मलिक ने शोएब अख्तर की गेंदबाज़ी की तारीफ़ की और कहा कि अगर स्कोर अच्छा होता तो अख्तर की गेंदबाजी का पाकिस्तान को और अधिक फायदा होता।