Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
नई दिल्ली: भारत के हाथांे पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शोएब मलिक ने कहा है कि अगर उनकी टीम भारत को 100 रन और अधिक का लक्ष्य दे देती तो स्थिति कुछ और होती।
मलिक ने कहा अगर टीम ने दूसरी पारी में 300 से अधिक रन बनाए होते तो स्थिति ही कुछ और होती।
खुद पाक कप्तान दोनों पारियों में 0 और 11 के स्कोर में आउट हुए। उन्होंने कहा कि इस हार का दोष बल्लेबाजों के सिर है। वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि यहां असफल रहने वाले अपने स्टॉर बल्लेबाजों यूनिस खान और मो. यूसुफ का उन्होंने बचाव किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों महान खिलाड़ी हैं। इसका अर्थ यह नहीं हुआ कि वे हर मैच में अच्छा स्कोर करें।
पाकिस्तान ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाक टीम 276 पर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 247 रन पर सिमटते हुए भारत को 203 रनों का लक्ष्य दिया जो उसने महज 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
बादलों ने दिया दगा: मलिक ने कहा कि अगर मैच के दौरान पिच को बराबर सूर्य का प्रकाश मिला होता तो स्थिति ही कुछ और होती। उनकी टीम ने मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस की थी। उस समय मैदान में भरपूर धूप खिली हुई थी। अगर मैच के दौरान भी यही मौसम रहता तो स्थिति बदल जाती।