HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

जीत से पहले सुकून की नींद सोए थे कुंबले

kumbleनई दिल्ली: जीत से 32 रन दूर रहने के बाद भी कप्तान अनिल कुंबले को पूरा भरोसा था कि उनकी टीम के लिए जीत बेहद आसान होगी। इसके चलते उन्हें दिल्ली में आए भूकंप तक की खबर नहीं हुई। अपने प्रिय मैदान फिरोजशाह कोटला में पहला टेस्ट जीतने के बाद कुंबले ने कहा कि उन्हें भूकंप के झटके नहीं महसूस हुए क्योंकि वे गहरी नींद में थे।

उल्लेखनीय है कि प्रथम टेस्ट के चौंथे दिन का खेल जब खराब मौसम के कारण रोका गया तब भारतीय टीम जीत से 32 रन दूर थी। बतौर कप्तान कुंबले का यह पहला टेस्ट मैच था। हालांकि उन्होंने यह जरूर स्वीकारा की चौंथे दिन तक यह लो स्कोरिंग मैच किसी भी टीम की ओर मुड़ सकता था।

उन्होंने कहा, रविवार की शाम से पहले इस मैच को लेकर वे सहज नहीं थे। यह किसी भी ओर जा सकता था। दोनों टीमों के लिए जीत के बराबर चांस थे। उनकी टीम भाग्यशाली रही क्योंकि सही अवसर पर स्थितियां उसके पक्ष में गईं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: