Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
नई दिल्ली: पहले टेस्ट मैच में ही भारत से करारी मात खाने वाली पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें उस समय और गहरा गई जब कप्तान शोएब मलिक प्रेक्टिस सत्र में फुटबॉल खेलते हुए घायल हो गए।
टीम के मीडिया मैनेजर एहसान मलिक ने बताया कि मलिक की एड़ी मुड़ गई है। चोट की गंभीरता को जांचने के लिए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया है।
अगर मलिक की चोट गंभीर हुई तो पाक टीम की समस्याएं और बढ़ जाएगी क्योंकि तेज गेंदबाज उमर गुल पहले ही घायल हैं। तीन टेस्ट मैचों की सिरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से कोलकाता में प्रारंभ हो रहा है।