Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
कोलकाता: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। भारत और पाक के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सिरीज का दूसरा मैच यहां 30 नवंबर से प्रारंभ होगा।
बंगाल क्रिकेट ऐसोसिएशन(कैब) के संयुक्त सचिव समर पाल ने बताया कि बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ईडेन गार्डेन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। स्टेडियम के नवीनीकरण के काम मे लगे कामगारों की भी सघन तलाशी ली जा रही है। पॉल ने बताया कि वे अपनी आंतरिक सुरक्षा भी तगड़ी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बोर्ड कोई कोताही नहीं बरतना चाहता।
मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर बीती रात राज्य पुलिस के लाल बाजार स्थित मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की एक लंबी बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने की, जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे।
क्या लिखा है ई मेल में: बीती रात एक guru _boys2000@yahoo.com आईडी के जरिए भेजे गए ई मेल में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सिरीज के तत्काल रद्द न होने की स्थिति में देशभर में आतंकी हमलों की धमकी दी गई। मेल में चेन्नई, गाजियाबाद, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और इस्लामाबाद में आतंकी हमलों के साथ पाक क्रिकेट टीम पर भी हमला करने की धमकी दी गई है।
संबंधित खबरें
* पाक खिलाड़ी आतंकियों के निशाने पर