HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

शोएब अख्तर को बुखार, अस्पताल में

कोलकाता. आगामी शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बुखार के कारण थकान की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया है।

टीम के एक अधिकारी ने बताया कि शोएब कोलकाता पहुंचने के बाद बुखार और काफी थकान महसूस कर रहे थे। इस कारण से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शायद उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा सकती है। हालांकि टीम प्रबंधन का कहना है कि बमुश्किल उन्हें एक-दो दिन अस्पताल में रहना होगा और वे मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में पहले टेस्ट मैच में शोएब को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया था जहां उन्होंने कुल छह विकेट लिए थे और दूसरी पारी में ही चार विकेट झटके थे। पाकिस्तान टीम के लिए शोएब की तबीयत बिगड़ने से चिंता पैदा हो गई है क्योंकि पहले ही टीम के कप्तान शोएब मलिक फुटबॉल खेलते हुए एड़ी में चोट लगा बैठे हैं।

एक खुशखबरी भी :
पाक टीम प्रबंधन ने इस बीच एक खुशखबरी देते हुए बताया कि उमर गुल अब ठीक हैं। टीम के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली टेस्ट के दौरान पीठ के दर्द की शिकायत के बाद अब उमर गुल की तबीयत ठीक है और वे चयन के लिए उपलब्ध हैं। गुल के ठीक होने पर माना जा रहा है कि मोहम्मद सामी को दूसरे मैच में बैठना पड़ सकता है क्योंकि पहले टेस्ट में सामी के खाते में कोई विकेट नहीं रहा जबकि उन्होंने रन काफी दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: