HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

शॉर्ट पिच गेंदें फेको, सचिन को चलता करो

सिडनी: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सिरीज में एक बार फिर मेजबान गेंदबाजांे के निशाने पर होंगे। इससे पहले के दौरोंे में भी सचिन का जल्दी आउट करना ऑसी रणनीति का अहम हिस्सा रहा है। रिकी पोंटिंग की टीम पूर्व कोच जॉन बुकानेन के मास्टर ब्लॉस्टर पर तैयार वीडियो विश्लेषण की मदद ले रही है। sachin

यह बुकानेन का ब्लू प्रिंट: पूर्व ऑसी कोच द्वारा तैयार प्लान सचिन को जल्दी ही पवेलियन भेजने की युक्ति सुझाता है। इसके अनुसार अगर शुरुआत में ही में उन पर बाउंसर की बौछार कर दी जाए तो वे अपना विकेट गंवा देते हैं।

ऑसी मीडिया में बुकानेन ने कहा कि उन्होंने यह पाया है कि तेंडुलकर का फुटवर्क कमजोर रहता है। खासकर के पारी की शुरुआत में। इसी समय उन पर लगातार बाउंसर फेंके और फुलर लेंथ की गेंदें फेंकी जाएं तो वे जल्दी ही पवेलियन लौटाए जा सकते हैं।

पूर्व कोच के अनुसार उन्होंने देखा है कि पारी की शुरुआत करते समय सचिन के पैरों का मुवमेंट प्रॉपर नहीं होता। साथ ही उनका शरीर भी चपल नहीं होता। इस समय शॉर्ट गेंदे उनके खिलाफ घातक हथियार साबित हो सकती हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं कि सचिन सिर्फ शॉर्ट गेंदों पर ही आउट किए जा सकते हैं। इसके बाद गेंदबाज को फुलर गेंद फेंकनी चाहिए, जिससे वे स्लिप मंे कैच थमाने को मजबूर हो जाएंगे।

बुकानेन ने माना कि सचिन अभी भी एक महान बल्लेबाज हैं। उनकी यह महानता अब भी उनकी बल्लेबाजी से झलकती है। हां यह जरूर है कि अब वे लगातार अच्छा नहीं खेल रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: