HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

मलिक कठोर कप्तान बने: आफरीदी

malikनई दिल्ली: पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने कहा है कि पाक को टेस्ट सिरीज में वापसी कराने के लिए शोएब मलिक को एक दृढ़ निश्चयी कप्तान बनना होगा। पाक दिल्ली टेस्ट हारने के बाद तीन टेस्ट मैचों की सिरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है।

वन डे सिरीज के बाद स्वदेश लौट गए आफरीदी ने कहा कि अगर टीम के खिलाड़ी उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे हैं तो कप्तान मलिक को चाहिए कि उनसे और बेहतर प्रदर्शन की मांग करे। वे मानते हैं कि उनकी टीम पहला टेस्ट मैच जीतने की स्थिति में थी।

अनुभव ने दी मात: आफरीदी ने कहा कि पहले टेस्ट में कुंबले का अनुभव मलिक पर भारी पड़ा। उन्होंने अपनी टीम का उपयोग चतुराई से किया। अब मलिक को चाहिए कि वह दूसरे टेस्ट मैच में अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने को कहे।

मलिक भर दोषी नहीं: पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि इस हार के लिए मलिक का कोई दोष नहीं है। उन्हें अचानक ही कप्तानी थमा दी गई। उनके पास कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। वे अपनी स्थानीय टीम में ट्वंटी20 के कप्तान थे। अचानक ही उन्हें राष्ट्रीय टीम का कप्तान बना दिया गया। उनका मानना है कि कप्तानी उनकी जगह मोहम्मद यूसुफ को सौंपी जानी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: