HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

ईडेन गार्डेन में भी जादू

anil kumbleकोलकाता: पाकिस्तान के विरुद्ध 30 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने सबसे पहले ईडन गार्डन की पिच का मुआयना किया। नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला की तरह ही कुंबले का जादू ईडन गार्डन में भी खूब चला है। वे यहां सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और कुल 7 टेस्ट मैचों में 29.65 की औसत से 35 विकेट ले चुके हैं। उनके बाद हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने यहां 5 टेस्ट में 20.87 की औसत से 33 विकेट लिए हैं।

बल्लेबाजों में ‘वेरी-वेरी सक्सेस’ लक्ष्मण : वीवीएस लक्ष्मण यहां ‘वेरी-वेरी सक्सेस’ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने ईडन गार्डन में खेले अपने 7 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 786 रन 71.45 की औसत से बनाए हैं, जबकि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इतने ही मैचों में उनसे एक रन पीछे हैं। हां बंगाल टाइगर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड (7 मैच, 292 रन) यहां जरूर निराशाजनक रहा है और वे महज 24.33 की औसत से ही रन बना सके हैं। सचिन तेंडुलकर ने 8 टेस्ट मैचों में 42.69 की औसत से 555 रन बनाए हैं।

ईडन गार्डन में प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन(टेस्ट)-

बल्लेबाजमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
लक्ष्मण778671.4523
द्रविड़778565.4132
सचिन855542.6914
गांगुली729224.3301
कार्तिक216755.6601

ईडन गार्डन में प्रमुख भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन(टेस्ट)‍

गेंदबाजमैचविकेट औसतसर्वोच्च
कुंबले 73529.65 7/63
हरभजन53320.877/87
बेदी629 22.03 7/98
कपिल 82732.37 6/91
श्रीनाथ 4 22 23.90 8/86





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: