HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

रिचर्डस हैं मेरे हीरो: सचिन

sachin tendulkarकोलकाता: भारत समेत विश्व के सैकड़ों क्रिकेट खिलाड़ियों के हीरो सचिन तेंडुलकर के हीरो वेस्टइंडीज के विध्वसंक बल्लेबाज विवियन रिचर्डस हैं। मास्टर ब्लॉस्टर को इस बात का अफसोस है कि वे उनके विरुद्ध काउंटी मैच ही खेल सके।

यहां एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि उन्हें अपने हीरो(रिचर्डस) के साथ सिर्फ काउंटी में ही खेलने का अवसर मिला। उस समय रिचर्डस ग्लोमार्गन के लिए खेलते थे, जबकि वे यार्कशायर की ओर से।

सचिन ने कहा कि उस समय अपने हीरो के खिलाफ खेलना कुछ खास ही अनुभव उनके लिए था।

इस प्रदर्शनी में प्रसिद्ध फोटोग्राफर सुमन चटोपाध्याय के भारतीय टीम के खींचे गए चित्र रखे गए हैं। इसमें एक चित्र में नवजवान तेंडुलकर को अपने बांद्रा स्थित पुराने घर के नीचे सड़क पर क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है।

सचिन ने कहा कि सड़क पर क्रिकेट खेलना हमेशा ही एक आनंददायक अनुभव था। उनके लिए वह आराम और पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर होता था। वे अब भी अपने घर के सामने क्रिकेट खेलते हैं।

उनकी शादी के अवसर के चित्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा कि यह अत्यधिक महत्पूर्ण अवसर था, जब वे अंजली उनकी जीवनसाथी बनीं।

इस अवसर पर वहां मौजूद सौरव गांगुली, युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक उन्हें बड़े ध्यान से सुन रहे थे।

शादी के चित्र की बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने युवी को विवाह के लिए शुभकमानाएं दीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: