HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

घायल गुल पाक लौटेंगे

कोलकाता: पीठ में दर्द की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल को वापस स्वदेश भेजा जा रहा है। अब उनकी जगह शुक्रवार से यहां प्रारंभ हो रहे टेस्ट मैच के लिए किसी अन्य को टीम में शामिल किया जाएगा। यह बात कप्तान शोएब मलिक ने कही है।

मलिक ने कहा कि गुल वापस जा रहे हैं। हालांकि वे बुधवार को प्रेक्टिस सत्र में शामिल हुए थे। लेकिन पीठ में दोबारा दर्द उठने के कारण उन्हें वापस भेजने का निर्णय लिया गया। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के चयनकर्ता उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को यहां भेजेंगे। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने उनकी जगह किसी और को भेजने की मांग की है। विकल्प के तौर पर कुछ नाम भी चयनकर्ताओं को सुझाए गए हैं।

घायल होने के कारण गुल पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हरी झंडी दे दी थी।

खुद मलिक का भी घायल होने के कारण कोलकाता में खेल पाना संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि वे अभी भी चलने में दर्द महसूस कर रहे हैं। उनके खेलने का निर्णय शुक्रवार को मैच से पहले फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उधर, सीने में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे शोएब अख्तर और मोहम्मद सामी ने आज लगातार दूसरे दिन नेट पर गेंदबाजी नहीं की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: