HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

"घायल पाक" के विरुद्ध भारत को मौका

kumbleकोलकाता: भारत के सामने घायल खिलाड़ियों से परेशान पाकिस्तान के विरुद्ध अपने घर पर 28 साल बाद टेस्ट सिरीज जीतने का सुनहरा मौका है। तीन टेस्ट मैचों की सिरीज का दूसरा मैच कोलकाता में शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। कोटला टेस्ट जीतकर भारत सिरीज में 1-0 से आगे है।

पाकिस्तान आखिरी बार यहां 1980 में टेस्ट सिरीज हारा था। दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले वह कप्तान सहित प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशान है। फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को सीने में संक्रमण के चलते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका यहां खेल पाना संदिग्ध है।

अख्तर के अतिरिक्त कप्तान शोएब मलिक एड़ी की चोंट से परेशान हैं, उमर गुल को तो वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। उधर, दिल्ली टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मिसबाह उल हक भी गले के संक्रमण से जूझ रहे हैं।

पाक टीम के मीडिया मैनेजर के अनुसार, वे आशा करते हैं कि अख्तर फिट होकर यह मैच खेल सकंेगे। मलिक की चोट गंभीर नहीं है। मैच से पहले उनके फिटनेस टेस्ट को पास कर लेने की उम्मीद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: