Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
कोलकाता: भारतीय टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है इंजमाम उल हक के संन्यास लेने से पाकिस्तान का मध्यक्रम कमजोर हो गया है।
शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे दूसरे टेस्ट मैच की पूर्वसंध्या पर पत्रकारों से चर्चा में कुंबले ने कहा कि इंजी के स्तर के खिलाड़ी के विदा होने से टीम बेशक प्रभावित होती है। हालांकि इसके बाद भी पाक टीम बेहद अच्छी है।
कुंबले ने माना कि कोटला टेस्ट मैच बेहद नजदीकी था। हालांकि छह विकेट से जीत का फासला देखकर ऐसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि खेल के चौंथे दिन अगर भारत ने पांच विकेट जल्दी न लिए होते तो मैच और नजदीकी हो सकता है।
उन्हें टीम से कोटला का मोमेंटम जारी रखने की उम्मीद जताई है। वहां भारत ने शुरुआत से ही पाक टीम को दबाव में रखा। लेकिन अपनी पहली पारी में कमजोर बल्लेबाजी से यह दबाव हट गया।
कुंबले ने कहा कि वे कोलकाता में 2-0 से बढ़त बनाकर सिरीज में जीत सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं।
सरप्राइज दे सकती है पाक टीम: कुंबले को पाक की ओर से कुछ चौकाने वाले प्रदर्शन का अंदेशा है। भारत उनकी कमजोरियोंे और खुबियों से भलिभांति वाकिफ है। उन्होंने कहा कि 1979-80 से अब तक पाक के खिलाफ सिरीज न जीत पाने के प्रoA पर कहा कि इस बार उनकी टीम के सामने जीत का सुनहरा मौका है। भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी फिट हैं, लेकिन उन्होंने अंतिम ग्यारह की घोषणा करने से इंकार कर दिया।