Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
कोलकाता: मिसबाह उल हक की 161 रनों की मैराथन पारी के चलते भारत की कोलकाता टेस्ट जीतने की हसरतों पर लगभग पानी फिर गया है। उन्होंने एक बार फिर मो. सामी के साथ लगभग आधे दिन बल्लेबाजी कर न सिर्फ फालोआन टाला, बल्कि हार की संभावनाओं को भी दूर धकेल दिया। पूरी पाक पारी 456 रनों पर सिमटी। जवाब में भारत ने स्टंप तक 2 विकेट पर 141 रन बनाकर अपनी बढ़त को 301 तक पहुंचा दिया है। हालांकि भारतीय बल्लेबाज उस तेजी से रन नहीं जुटा सके, जिसकी उम्मीद थी। इसके चलते यह तय है कि भारत खेल के पांचवे दिन भी बल्लेबाजी करेगा। भारत की ओर से वसीम जाफर ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। धोनी 28 और गांगुली 24 पर अविजित थे। भारत ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौंथे दिन पाकिस्तान की पहली पारी 456 रनों पर समेट कर पहली पारी के आधार पर 160 रनों की बढ़त हासिल कर ली । हालांकि पाकिस्तान ने मिसबाह उल हक की 161 रनों की यादगार पारी की मदद से फालोआन टालने में जरूर सफलता अर्जित कर ली।
इससे पहले पाक ने 6 विकेट पर 358 रनों से आगे खेलते हुए लंच के पहले तक भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता अर्जित नहीं करने दी। मिसबाह ने मोहम्मद सामी(38) के साथ सातवें विकेट के लिए 91 वें रनों की भागीदारी कर फालोआन के साथ भारत की जीत की संभावनाओं को भी काफी कम कर दिया। सभी प्रमुख गेंदबाजों के नाकाम रहने पर हारकर कुंबले ने गेंद अनियमित गेंदबाज लक्ष्मण को थमाई,जिसने अपने पहले ही ओवर में सामी का विकेट लेकर पाक आक्रमण में सेंध लगाई। इसके बाद पूरी पाक टीम 18 रन जोड़कर पवेलियन लौट गई। मिसबाह 161 रन बनाकर अविजित रहे।