Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007
बेंगलूरु: भारत के खिलाफ टेस्ट सिरीज में 1-0 से पिछड़ रही पाकिस्तान टीम बेंगलूरु में 2005 का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी, तब उसने इंजी के नेतृत्व में यहां शानदार प्रदर्शन कर सिरीज 1-1 से बराबर कर ली थी।
पाकिस्तान ने 1980 के बाद से अब तक भारत में खिलाफ कोई टेस्ट सिरीज नहीं गंवाई है। 2005 में भी वह अंतिम टेस्ट मैच से पहले इसी स्थिति में था, लेकिन तत्कालीन कप्तान इंजमाम उल हक ने अपने 100 टेस्ट को यादगार बनाते हुए लंबी पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता में शोएब मलिक की जगह कप्तानी की बागडौर संभालने वाले यूनिस खान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कोलकाता टेस्ट ड्रॉ कराने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। दो साल पहले मोहाली में भी उनकी टीम ने इसी तरह भारत को निश्चित से वंचित किया था।
उस समय यूनिस ने सिरीज बराबर करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बेंगलूरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोहरा शतक और अर्धशतक बनाया था। पाक टीम के कोच ज्यॉफ लॉसन ने कहा कि मलिक के खेलने का निर्णय अंतिम क्षणों में होगा। भारत को उम्मीद है कि अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी टीम को जीत दिलाने में सफल रहेगी।