HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

मिसबाह को मिले टेस्ट टीम की कमान: रमीज

misbahकराची: भारत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके रातोंरात स्टॉर बने मिसबाह उल हक का नाम अगले कप्तान के तौर पर लिया जा रहा है। पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। अगले माह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) शोएब मलिक के बतौर कप्तान प्रदर्शन का मूल्यांकन करने जा रहा है। रमीज ने कहा कि टेस्ट मैचों में मिसबाह मलिक की जगह कप्तान की बागडौर संभाल सकते हैं। उनका हाल का प्रदर्शन और योग्यता उनकी दावेदारी को और पुख्ता करती है। रमीज ने मिसबाह की खुलकर तारीफ करते हुए कहा, उन्होंने पाक बल्लेबाजी की कई समस्याएं खत्म की हैं। इसके चलते जब मलिक की बतौर कप्तान योग्यता पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं तो वे ही इसका उपयुक्त जवाब हो सकते हैं। एक अन्य दावेदार यूनिस खान पहले ही कप्तान स्वीकारने से इंकार कर चुके हैं।

रमीज ने कहा कि मिसबाह ने एमबीए तक की पढ़ाई की है। 33 साल की उम्र होने के बाद भी उन्होंने अपने कैरियर को एक नई दिशा दी है, जबकि इस पड़ाव में अधिकांश खिलाड़ी रिटायरमेंट के बारे में सोचने लगते हैं।

मिसबाह को ड्रेसिंग रूम में अच्छा खासा सम्मान प्राप्त है। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन से सबको हैरान किया है।

ज्ञातव्य है कि कोलकाता में भारत के खिलाफ मिसबाह ने 161 रनों की मैराथन पारी से रमीज खासे प्रभावित हैं। इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। पीसीबी की बैठक 9 जनवरी को होने वाली है। इसमें कप्तान और कोच के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: