HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

मलिक तीसरे टेस्ट से बाहर

MALIKबेगळूऱू: पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक बेंगलूरु में 8 दिसंबर से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेलेंगे। उनकी एड़ी की चोट ठीक नहीं हुई है। इसके चलते वे कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे और उनकी जगह यूनिस खान ने कप्तान का दायित्व संभाला था।

मलिक को फिरोजशाह कोटला में फुटबॉल खेलते वक्त यह चोट लगी थी। वे इसके बाद से ही मैदान से बाहर हैं। पाक टीम के मीडिया मैनेजर एहसान मलिक ने बताया कि पाक कप्तान की चोट की जांच एक स्थानीय आर्थोपेंडिक्स सर्जन ने की है। उन्होंने मलिक को पांच और दिन आराम करने की सलाह दी है।

शोएब फिट: पाक मीडिया मैनेजर ने बताया कि तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उन्होंने छाती में संक्रमण होने के बाद भी कोलकाता टेस्ट में गेंदबाजी की थी। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: