Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007 बेंगलुरु.युवराज सिंह और सौरव गांगुली के शतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 365 रन बना लिए। सौरव गांगुली 125 रन और दिनेश कार्तिक 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पूर्व मात्र 61 रनों के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। सौरव गांगुली और युवराज सिंह ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला।
पांचवा विकेट
360 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा। दोहरे शतक की ओर कदम बढ़ा रहे युवराज सिंह 169 रनों के स्कोर पर मोहम्मद सामी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
चौथा विकेट
61 रन के स्कोर पर लक्ष्मण के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। लक्ष्मण पांच रन बनाकर अराफात की गेंद पर प्लेडाउन हो गए। अराफात की एक नीची गेंद बल्ले के निचले किनारे को छूती हुई स्टंप में जा लगी। अराफात को तीसरी सफलता मिली।
तीसरा विकेट
51 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका। दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले वसीम जाफर 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट। अराफात को दूसरी सफलता मिली।
दूसरा विकेट
भारत को दूसरा झटका। गंभीर के आउट होने के बाद ब लेबाजी करने उतरे राहुल द्रविड़ 19 रन बनाकर यासिर अराफात की गेंद पर मिसबाह-उल-हक को स्लिप में कैच दे बैठे।
पहला विकेट
भारत ने आठ रनों के स्कोर पर पहला विकेट खोया। मोहम्मद सामी की गेंद पर गंभीर कामरान अकमल को कैच दे बैठे। गंभीर ने पांच रन बनाए।गंभीर की राहुल द्रविड़ मैदान में उतरे।
भारत ने टॉस जीता
पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल् लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से गौतम गंभीर और वसीम जाफर ने पारी की शुरुआत की।
टीम इंडिया में चार बदलाव किए गए हैं। गंभीर, युवराज, पठान और इशांत शर्मा को क्रमश: सचिन तेंडुलकर, महेंन्द्रसिंह धोनी, जहीर खान और मुनाफ पटेल के स्थान पर टीम में स्थान दिया है।
पाकिस्तान ने एकमात्र बदलाव करते हुए सोहैल तनवीर के स्थान पर यासिर अराफात को टीम में शामिल किया है।