HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

पाक 86/1, भारत का स्कोर 626

बेंगलुरु. पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 626 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। सलमान बट्ट 50 रन और कप्तान युनूस खान 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पाकिस्तान की ओर आउट होने वाले बल्लेबाज यासिर हामिद रहे। उन्हें 19 के व्यक्तिगत स्कोर पर कप्तान कुंबले ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

626 पर सिमटा भारत
इससे पहले भारत की पहली पारी 626 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दमदार बल्लेबाजी करते हुए सौरव गांगुली (229 )और इरफान पठान (102) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। जहां सौरव गांगुली ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया वहीं इरफान पठान ने भी छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। पाकिस्तान की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे यासर अराफात ने पांच विकेट लिए जबकि दानिश कनेरिया को तीन विकेट मिला।

दसवां विकेट
भारत का दसवां विकेट इरफान पठान के रूप में गिरा। इरफान 102 रन बनाकर आउट हुए। कनेरिया की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में चूके और गेंद काफी देर तक हवा में रहने के बाद विकेटकीपर अकमल के दस्ताने में जा समाई।

नौवां विकेट
620 के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट हरभजन सिंह के स्प मं गिरा। हरभजन चार रन बनाकर अराफात की गेंद पर बोल्ड हो गए।

आठवां विकेट
कप्तान कुंबले महज चार बनाकर कनेरिया का शिकार बने। भारत का आठवां विकेट 615 के स्कोर पर गिरा। कनेरिया की गेंद को खेलने के प्रयास में चूके और गेंद पैड पर जा लगी। कनेरिया की अपील पर अम्पायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया।

चाय तकचाय तक भारत ने सात विकेट खोकर 611 रन बना लिए। अब तक के खेल का आकर्षण रहा सौरव गांगुली का शानदार दोहरा शतक। गांगुली ने आज मैदान के चारों तरफ बेहतरीन शॉट खेले। सौरव 239 रन बनाकर कनेरिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। उधर, इरफान पठान शतक के करीब पहुंच चुके हैं। चाय तक पठान 93 रन बनाकर जबकि कुंबले 2 रन बनाकर खेल रहे थे।

सातवां विकेट
भारत का सातवां विकेट सौरव गांगुली के रूप में गिरा। शानदार बैटिंग कर रहे सौरव 239 रन बनाकर कनेरिया की गेंद को खेलने के प्रयास में चूके और गेंद स्टंप में जा लगी। गांगुली की जगह कप्तान कुंबले मैदान में उतरे।

छठा विकेट
भारत का छठा विकेट दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा। कार्तिक 24 रन बनाकर अराफात की गेंद का शिकार बने। अराफात की गेंद पर विकेटकीपर कामरान अकमल ने कार्तिक का कैच लपका।

इससे पहले कल पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए थे। पहला दिन युवराज और गांगुली के नाम रहा। एक समय 61 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को दोनों ने संकट से उबार लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: