HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

मिसबाह का अर्धशतक, पाकिस्तान 369/5

बेंगलुरु.

भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 626 रन के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 369 रन बना लिए। मिसबाह-उल-हक 54 रन और कामरान अकमल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पाकिस्तान को फॉलोऑन बचाने के लिए अब सिर्फ 58 रनों की जरूरत है।

चाय के बाद फैसल इकबाल के रूप में पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा। उन्हें इशांत शर्मा ने गंभीर के हाथों कैच आउट कराया।

चाय
लंच के बाद जल्दी-जल्दी दो विकेटों के गिरने से पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई। चाय तक पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए। फैजल इकबाल 14 और मिसबाह-उल-हक 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

यूनुस और यूसुफ आउट
मोहम्मद यूसुफ के रूप में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा। आउट होने से पहले यूसुफ ने 24 रन बनाए। उन्हें इरफान की गेंद पर युवराज ने लपका। इससे पहले यूनुस खान 80 रन बनाकर आउट हुए। हरभजन सिंह ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई।

लंच
लंच तक पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। पाक टीम के कप्तान ने यूनुस खान ने अर्धशतक पूरा किया। यूनुस 62 और मोहम्मद यूसुफ 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

बट्ट आउट
सलमान बट्ट और यूनुस खान की जोड़ी को सौरव गांगुली ने तोड़ा। 149 के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। बट्ट 68 रन बनाकर गांगुली की गेंद पर विकेट कीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे।

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 86 रन बनाए थे। इसके पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 626 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: