HomeWeb VisheshIndo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007

गांगुली, द्रविड़ डटे, भारत 131/2

बेंगलुरू.Gangulyबेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान की पारी 537 रनों पर सिमट गई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए थे। गांगुली 63 और द्रविड़ 35 रनों के साथ क्रीज पर डटे हुए थे।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक ढंग से हुई और उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। गौतम गंभीर शोएब अख्तर की इन स्विंगर पर साफ बोल्ड हो गए। गंभीर ने सिर्फ तीन रन बनाए।

वसीम जाफर पहली पारी की तरह इस बार भी वे यासिर अराफात का शिकार हो गए। अराफात ने जाफर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। जाफर ने 18 रन बनाए। इसके बाद दादा ने एक बार फिर बल्लेबाजी का दारोमदार अपने कंधों पर लेते हुए द्रविड़ के सहयोग से रनों की रफ्तार को बढ़ाना शुरू किया। इन दोनों ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए शतकीय साझेदारी पूरी की। चौथे दिन भारत की कुल बढ़त 220 रन हो गई और अभी उसके 8 विकेट आउट होने बाकी हैं।

इससे पहले पाकिस्तान की पारी 537 रनों पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 89 रनों की बढ़त हासिल हुई। पाकिस्तान की पारी को समेटने में गेंदबाज ईशान्त शर्मा की अहम भूमिका रही । ईशान्त ने 118 रन देकर पाकिस्तान के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। पाकिस्तान की ओर से मिसबाह-उल-हक ने शानदार 133 रन बनाए।

भारत को चायकाल के पूर्व दूसरी सफलता पहला टेस्ट मैच खेल रहे यासिर अराफात के रूप में मिली। ईशान्त शर्मा द्वारा बोल्ड होने के पहले अराफात ने 44 रन बनाने में सफल रहे। मिसबाह और अराफात के बीच सातवें विकेट के लिए 93 रनों की भागीदारी निभाई गई।

पाकिस्तान ने सातवां विकेट 525 और आठवां विकेट 527 के स्कोर पर खोया। मोहम्मद सामी जब अपना खाता ही खोल पाए थे कि ईशान्त ने अपनी यॉर्कर से बोल्ड कर दिया। स्कोर जब 529 पर पहुंचा तब ईशान्त ने शोएब अख्तर (1) को फारवर्ड शॉर्ट लेग पर गंभीर के हाथों कैच आउट करा दिया। जबकि अंतिम विकेट दानिश कनेरिया (4) का भी ईशान्त की झोली में ही गया

लंच तक
मिसबाह उल-हक और कामरान अकमल के बीच हुई शतकीय साझेदारी की मदद से पाकिस्तान भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचा लिया। पाकिस्तान ने खेले के चौथे दिन आज लंच तक छह विकेट के नुकसान पर 470 रन बना लिए। मिसबाह-उल-हक शतक से एक रन दूर है। वे 99 रनों के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं जबकि यासिर अराफात 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अकमल और मिसबाह ने जिम्मेदारी से खेलते हुए पाकिस्तान को सुरक्षित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी निभाई। अकमल ने शानदार अर्द्धशतक जमाया। अकमल 65 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर स्टंप आउट हुए। अकमल ने अपने 65 रनों के लिए 114 गेंदों का सामना किया और 12 चौके जमाए।

पाकिस्तान ने कल के स्कोर 369/5 से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र के खेल में मिसबाह और अकमल के सामने चुनौती थी कि पाकिस्तान को फालोऑन नहीं होने दिया जाए और दोनों ने यह कर दिखाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: